जहरीला पदार्थ खाने से युवती समेत दो की हालत बिगड़ी
कानपुर, जून 1 -- पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर सहित सट्टी थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो जगह जहरीला पदार्थ खाने से युवती सहित दो लोगों की हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी लेकर आए, जहां पर उपचार के बाद युवक को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। भोगनीपुर क्षेत्र के हलधरपुर गांव के अवधेश की पुत्री पूजा ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर आए। वहीं पर सट्टी थाना क्षेत्र के बिछौना गांव के पिता महेंद्र सिंह के पुत्र नंदू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी होने पर अर्धबेहोशी हालत में उसे सीएचसी लाया गया, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. गोविन्द प्रसाद ने उपचार के बाद नंदू को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- बांका : घरेलू विवाद में खाया जहरीला पदार्थ, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.