दुमका, फरवरी 11 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोनाढाब जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर हो गया। बताया जाता है कि सोनाढाब का सुजीश मरांडी ने कीड़ा मारने वाला दवा खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक की तबीयत बिगड़ते हुए देख परिजन भयभीत हो गए और ग्रामीणों की मदद से शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर अवस्था को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर इमरान ने बताया कि युवक दवा किस कारण खाया है इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा। शिकारीपाड़ा थाना की तत्परता से युवक को तुरंत ही दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। फोटो संख्या-27-अस्पताल में इलाजरत युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.