महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत के विवेकानंद नगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक होली पर्व के अवसर पर चार दिन पहले सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। गुरुवार को वह ससुराल से वापस घर लौटा। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होने पर वे तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...