बांदा, मार्च 20 -- बांदा। संवाददाता संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हालत बिगड़ गई। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने जहर खाने की सूचना पुलिस को दी है। मटौंध थाना के ग्राम बोधिपुरवा निवासी 22 वर्षीय रज्जू निषाद बाइक से मौरंग ढुलाई का काम करता था, वह बुधवार दोपहर व मौरंग ढाने के बाद शराब के नशे में घर पहुंचा। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि वह शराब पीता था। शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ी थी। वह चार भाइयों में छोटा था। पिछले वर्ष उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से जहर खाने से युवक की...