बदायूं, जून 19 -- जहरीला पदार्थ खाने से मायके में रह रही विवाहिता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे बुलाकर नहीं ले जा रहे थे और दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उसकी फोन पर कहासुनी भी हुई थी, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला उझानी कोतवाली के मानपुर गांव का है। यहां के रहने वाले मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती 22 वर्ष की शादी बिल्सी कोतवाली के गुधनी खौसारा गांव के रहने वाले विकास के साथ 30 अप्रैल 2025 को की थी। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से मायके में रह रही विवाहिता की मौत शादी के बाद से ही विकास और उसके परिवार के लोग बाइक की...