कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव में सोमवार को जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़ी में रामनारायन की बहू कौशिल्या उम्र 35 वर्ष दोपहर बाद तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालात गम्भीर हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गये, जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालात गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। पति सत्यपाल विदेश में है। मृतका के परिजनों ने उसके मायके वालों को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तह...