जमुई, मई 19 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के झाझा थाना क्षेत्र का दीपव पहाड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खूब लाल पूजहर की पत्नी सोनी कुमारी 25 साल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई तत्काल झाझा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की दोपहर बाद इलाज के दौरान सोनी कुमारी की मौत हो गई। मृतका के पिता रामपुकार ने बताया उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही दीपल पहाड़ी गांव पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतका के भाई मिथुन कुमार ने बताया कि सोनी कुमारी की शादी एक वर्ष पहले खूब लाल पूजहर से हुई थी शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था।...