संभल, फरवरी 13 -- गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने जहरीले पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना बबराला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने किसी कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन फानन में उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुन्नौर ले गए। जहां चिकित्सक ने हालत गंभरी होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.