जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर, जून 26 -- बागेश्वर। कपकोट तहसील के सीमा हरसीला निवासी 28 वर्षीया महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन गंभीर हालत में उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तन्नू ने बताया कि महिला की हालत नाजुक होने के कारण बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.