संभल, मई 10 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव दारापुर में रविवार को गृहक्लेश के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना गांव दारापुर निवासी फिरोज की शादी 4 वर्ष पूर्व हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बेटला निवासी सना के साथ हुई थी। शनिवार को किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिसे देख परिजन आनन फानन में उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। शनिवार देरारात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.