जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
पीलीभीत, जून 15 -- घुंघचाई। जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
घटनास्थल का विवरण शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पसीगनपुर उर्मिला की शादी आठ साल पहले सिकरहना के छोटेलाल के साथ हुई थी। 13 जून को छोटेलाल घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
अस्पताल में उपचार जानकारी लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.