जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़, मई 11 -- । कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर में रविवार देर रात एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.