मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के तोलंगी गांव में बीती रात जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम गांव निवासी 37 वर्षीय अनीता देवी की शादी संतनगर के तोलंगी गांव निवासी भरत के साथ हुई थी। देर शाम भोजन करने के बाद अनीता घर पर थी। रात में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई गुड्डू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.