रायबरेली, अप्रैल 23 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के सैंबसी गांव के रहने वाले राधे की 35 वर्षीय पत्नी विमला देवी ने घर में किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...