जहरीला पदार्थ खाने से महिला की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर प्रतिनिधि। जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान बिहार के बांका जिले की रहने वाली 25 वर्षीय के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, महिला ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी सहित अन्य परेशानी होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने महिला की जांच कर इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी स्थिति पर स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी बनी हुई है। घटना की जानकारी डॉक्टर ने संबंधित थाना को दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि महिला ने किस परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाया, इसका स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.