काशीपुर, मार्च 10 -- काशीपुर, संवाददाता। पति के साथ हुए विवाद के बाद संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक स्वार जिला रामपुर यूपी के ग्राम खरदिया निवासी 24 वर्षीय कंचन का बीते 4 मार्च को अपने पति विनोद के साथ किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने बताया स्वार में प्राथमिक इलाज के बाद सोमवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे काशीपुर लेकर आए और यहां के गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात कंचन ने दम तोड़ दिया। मृतका की डेढ़ साल की एक छोटी बच्ची भी है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि अस्पताल से महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.