बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में गत दिनों एक युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से हालत खराब हो गई थी। जिसे एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। ककरहा गांव निवासी संजय निषाद (23) पुत्र राम तीरथ गत पांच मार्च को सूरतगंज बाजार गया था। जहां किसी बात से क्षुब्ध होकर कीटनाशक पी लिया। घर आने पर उसकी हालत बिगड़ गई। बहनों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिवार के लोग तत्काल उसे सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। दो दिन उपचार के बाद सुधार नहीं होने पर उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ में गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से भी गत 17 मार्च को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की भोर में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.