कन्नौज, जून 25 -- गुरसहायगंज। ग्राम टेराजाकेट निवासी मनोज (30) पुत्र रामभरोसे ने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें बेहोशी हालत में स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहरीला पदार्थ खाने की वजह पता नहीं चल सकी है। बताया गया है कि घर से बाहर मनोज ने जहरीला पदार्थ खाया है। जानकारी पर परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...