भभुआ, मई 28 -- बोले परिजन, दंपती के बीच आपसी विवाद को लेकर महिला ने खाया जहर नगर थाने की पुलिस ने महिला के शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बारे गांव की एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई। हालांकि परिजनों का कहना है कि सुबह में दंपती के बीच आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 31 वर्षीया कंचन देवी नगर थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी थी।

घटना का विवरण घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे नगर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने महिला के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मंगलवार को कंचन अपने मायके कुदरा थाना के पुसौली से ससुराल बारे आयी थी। बुधवार की शाम राहुल ...