जहरीला पदार्थ खाने से नौ आवारा कुत्तों की मौत
उन्नाव, जून 4 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खिलाए जाने से नौ आवारा कुत्तों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है। बताया गया कि बुधवार रात किसी व्यक्ति ने रोटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर कुत्तों को खिला दिया। कुछ ही देर बाद कुत्तों की हालत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगे। सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि वेद चौरसिया ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज सिंह को जानकारी दी। डॉक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आठ कुत्तों की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- चाकुलिया नपं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक: 17 महीना में 437 लोग हुए आवारा कुत्तों के शिकार एक अन्य कुत्ते का उपचार किया गया, लेकिन वह भी बच नहीं सका। पशु चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.