प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के बेती गांव निवासी मोतीलाल की 18 वर्षीय बेटी सपना सरोज किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। बताया जाता है कि गुस्से में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। दूसरी घटना में मानिकपुर थानाक्षेत्र के ऐठू लाला बाजार निवासी अर्जुन प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे ने भूल से दवा के बजाय घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजनों ने उन्हें सीएचसी लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...