जहरीला पदार्थ खाने से किसान की हालत बिगड़ी, मौत
कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर पल्यौरा गांव के रहने वाले वृद्ध किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने से किसान की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रानपुर पल्यौरा गांव निवासी किसान रामनरेश यादव (55) पुत्र लालबिहारी यादव के परिजनों के अनुसार रामनरेश यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को उन्होंने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हालांकि परिजन घटना के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं बता सके हैं। घर में सल्फास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.