जहरीला पदार्थ खाने से औरैया के युवक की मौत
कानपुर, सितम्बर 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। औरैया जिले के धीरजपुर गांव के एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद उसको नाजुक हालत में हैलट अस्पताल कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।ग्राम धीरजपुर औरैया निवासी 28 वर्षीय रोहित सिह ने घर में हुए विवाद के बाद मंगलवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसको औरैया में इलाज कराने के बाद हैलट अस्पताल कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन अकबरपुर के पास उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। इसपर परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.