आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के जिंदोपुर गांव में शुकवार को संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। जिंदोपुर निवासी 55 वर्षीय बहादुर खेती करते थे। दोपहर में उन्होंने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों को जनकारी हुई। परिजन उन्हें लेकर ठेकमा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। रत्नेश पाठक ने बताया कि 12 वर्ष की आयु में बहादुर कहीं से घूमते हुए घर आया। इसके बाद से यहीं पर रहने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.