जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
उरई, फरवरी 21 -- जालौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक अधेड़ मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी सेवानिवृत अध्यापक लला सिंह चौहान उरई के नया पटेल नगर मुहल्ले में रहते हैं। गांव में उनका 45 वर्षीय पुत्र अरविंद सिंह अपनी पत्नी पूनम के साथ खेती किसानी करता था। उनका 16 वर्षीय पुत्र अमन भी अपने दादा के साथ उरई में रह कर पढ़ाई कर रहा था। अरविंद सिंह मानसिक रूप से कुछ कमजोर था इस कारण उसकी इलाज भी ग्वालियर में चल रहा था। शुक्रवार की शाम को अरविंद खेत से घर गया और घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो पत्नी ने देखा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.