अमरोहा, अप्रैल 14 -- गजरौला, संवाददाता। प्रेमिका से झगड़ा होने पर रविवार को जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना सोमवार की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गजरौला क्षेत्र की निवासी युवती से प्रेम संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार को युवक गजरौला में युवती से मिलने आया था। लेकिन वहां उसका कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद युवक वहां से गजरौला पहुंचा व अपने परिजनों को फोन कर आत्महत्या की बात कही थी। इसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर युवक हसनपुर मार्ग पर डिवाइडर पर बेहोश होकर गिर गया था। यह भी पढ़ें- परिजनों को फोन कर बताने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने हालत ग...