मेरठ, जून 13 -- थाना सदर बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला की जान बच गई। धर्मपुरी क्षेत्र में महिला के बेहोश होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया। फिलहाल, महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर अजय जैन ने थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना दी कि धर्मपुरी इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक विस्मिता चौधरी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि महिला बाथरूम में बेहोश पड़ी हुई थी। यह भी पढ़ें- महिला ने जहरीला पदार्थ खाया महिला पुलिसकर्मियों और आसपास की महिलाओं की मदद से पीड़िता को बाहर निकाला गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नरेन्द्र कौर पत्नी गगन चावला निवासी धर...