सीतापुर, अप्रैल 11 -- सीतापुर। सदरपुर इलाके के पिपराखुर्द निवासी अनिरुद्ध विश्वकर्मा (35) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक अनिरुद्ध की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन बिसवा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां, पत्नी व दो बेटे और एक बेटी है। अनिरुद्ध के बड़े बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। कई वर्ष पहले पिता शिवराज ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.