कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में एक युवक का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस से शिकायत के भी हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आहत होकर पीड़ित युवक ने जहरील पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे इलाज को फर्रुखाबाद ले गए। मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी छुन्नू उर्फ मोहितका किसी बात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। गालीगलौज के साथ हमलावरों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले की पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने हमलावरों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी, लेकिन पीड़ित इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ। उसका आरोप है कि पुलिस से छूटने के बाद आरोपियों ने पुन: उसे जानमाल...