जहरीला पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत
गाजीपुर, अप्रैल 4 -- सादात। थाना क्षेत्र के मलौरा गांव में ब्याही एक विवाहिता की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में विवाहिता की मां ने सादात थाने में तहरीर देकर पति समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढाका गांव निवासी विनोद राम की पुत्री 25 वर्षीय सोनी ने करीब डेढ़ साल पहले सादात थाना क्षेत्र के मलौरा निवासी रामपत राजभर के पुत्र नितेश राजभर से प्रेम विवाह कर लिया था। वर्तमान समय पति नितेश राजभर मुंबई में रहकर काम करता है। शुक्रवार को सोनी के मायके वालों को किसी ने सूचना दिया कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। मायके वाले जब पहुंचे तो पता चला कि सोनी को सैदपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.