बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं, संवाददाता। पारिवारिक कलह की वजह से अधेड़ ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर सुलरा गांव के रहने वाले बन्ने शाह 50 वर्ष पुत्र मंगू शाह मेलों में झूला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। अभी उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली के नवादा में झूला लगाया हुआ था। परिवार की ओर से परेशान होने की वजह से उन्होंने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल, बन्ने शाह क...