गढ़वा, अप्रैल 12 -- गढ़वा। रमना थानांतर्गत गम्हरिया गांव निवासी अमित यादव का पुत्र नौ वर्षीय शिवम कुमार यादव जहरीला दूध पीकर गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चूहा से परेशान होकर उसने दूध में चूहा मारने वाली कीटनाशक मिला दिया था। अनजाने में शिवम ने उस दूध को रोटी के साथ खा गया। परिजनों की नजर जब दूध पर पड़ी तो देखा कि दूध कम है। उसके बाद पूछताछ में शिवम ने जानकारी दी। उसके बाद उसे रमना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...