जहरीला चारा खाने से पांच पशुओं की मौत, दो गंभीर
अमरोहा, जून 7 -- क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में जहरीला चारा खाने से पांच पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो पशुओं की हालत गंभीर बनी है। बताया जाता है कि किसान रिंकू पुत्र गजेंद्र गन्ने के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के बाद वहीं से पशुओं के लिए चारा काट लाया था। आशंका है कि दवा चारे में मिल गई, जिसे खाने के बाद पशुओं की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में पांच पशुओं ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और बीमार पशुओं का उपचार शुरू किया। पशु पैरावेट नेपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला चारा खाने से पशुओं की मौत होने का अंदेशा है। बताया कि बीमार पशुओं का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.