जहरीला कीड़े के काटने से अधेड़ की मौत
उन्नाव, जून 14 -- उन्नाव, संवाददाता। असोहा थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव के रहने वाले अधेड़ को जहरीला कीड़े के काटने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।दरसवां मजरा लालाखेड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय बाबूलाल पुत्र गंगाराम खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। आठ जून को वह रात में घर पर सो रहा था। तभी किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे हैलट रेफर किया। यहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से पत्नी सर्वेश रो -रोकर कर बेहाल होती रही। उसके 6 बच्चों में पांच बेटियां व बेटा कृष्णा है। परिजनों की सूचना पर असोहा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया परिजनों ने सांप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.