हरदोई, दिसम्बर 19 -- हरदोई। चंडीगढ़ में अपने भाई के यहां से सद्भावना एक्सप्रेस से घर लौट रहे बीएससी के छात्र को जहरखुरानों ने रास्ते में लूट लिया। होश में आने पर छात्र ने परिजनों को सूचना दी। इससे परिजनों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपने भाई को ट्रेन से नीचे उतारा। सुरसा थाना क्षेत्र के उदरा नेवलिया निवासी अमर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई शिव सिंह चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। उसका छोटा भाई धर्म सिंह (20 वर्ष) बीती पांच दिसंबर को चंडीगढ़ बड़े भाई शिव सिंह के पास गया था। वहां से बुधवार की रात में सद्भावना एक्सप्रेस से बैठकर अपने घर आ रहा था। वह अपने बड़े भाई शिव सिंह से 18000 रुपये की नगदी बैग में कपड़े व मोबाइल लेकर आ रहा था। रास्ते में जहर खुरानो ने उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसके पास से नगदी, मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गए। रास्ते में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.