अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास मंगलवार की रात जहरखुरानों ले एक यात्री को लूट का शिकार बना लिया। पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला एटा के निधौली कलां निवासी शिवम नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार की रात वह ट्रेन से अलीगढ़ आया था। आरोप है कि माल गोदाम के पास एक व्यकित ने उसे झांसे में लेकर चाय पिला दी। कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। इसी बीच शातिर युवक जेब में रखे मोबाइल, बैग लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...