उरई, मार्च 19 -- उरई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव के निर्देश पर गुरुवार को झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों में अभियान चलाया। इसमें जहर खुरानी की घटनाओं को रोकने के लिए यात्रियों को ट्रेनों में सफर करते वक्त बाहरी व अनजान लोगों के हाथों का खानपान बिल्कुल न करने को कहा गया। इस दौरान एएसआई कोमल सिंह के साथ कांस्टेबिल शिवकुमार ने यात्रियों से कहा गया कि सुगमता के साथ यात्रा करें। अक्सर देखा जाता है कि अनजान व्यक्तियों के हाथों कुछ खा लेने की वजह से ट्रेनों में जहरखुरानी की घटनाएं हो जाती है, इनको रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...