जौनपुर, अप्रैल 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप शनिवार को थाना शाहगंज और खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय जहरखुरानी गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, नशीला पाउडर, नशीली गोलियां तथा दो चार पहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलारमऊ रोड से हनुमान निषाद पुत्र निहोर निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। इस पर विभिन्न जनपदों में 35 मामले दर्ज हैं। आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र निवासी अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद पर भी 33 मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.