उन्नाव, जनवरी 29 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ तिराहे के पास गुरुवार सुबह जहरखुरानी गिरोह का शिकार एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गहिरा गांव निवासी 25 वर्षीय अमित पुत्र राजेश दिल्ली में रहकर निजी वाहन चालक के रूप में काम करता है। बुधवार शाम वह परिवहन विभाग की बस से दिल्ली से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह अचेत हो गया। अचेत होने की स्थिति में गिरोह के सदस्यों ने उसके पास मौजूद करीब पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान पार कर दिया। गुरुवार सुबह जब बस बांगरमऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.