इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। जहरखुरानी का शिकार हुआ एक अधेड़ आठ दिन बाद सकुशल घर लौट आया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम थुलरई ग्राम निवासी पुष्पा देवी पत्नी महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके देवर मोहर पाल पुत्र श्री देवी राम पिछले करीब दो माह से गुजरात के गांधीधाम कांडला में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। एक अप्रैल को वह ट्रेन से गुजरात से जयपुर पहुंचे थे, जहां से उन्हें आगरा होते हुए घर आना था। दो अप्रैल की शाम करीब 6 बजे उनकी परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद तीन अप्रैल की सुबह जब परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और मोहर पाल से बात कराने की बात कहने पर कॉल काट दिया। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.