जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 16 -- जीआरपी ने गुरुवार को प्रयागराज संगम स्टेशन की एफओबी से यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में आजमगढ़ निवासी मुनील निषाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का मोबाइल, नशीली गोलियां और 14 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया। जीआरपी ने बताया कि आरोपी ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों को खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनके सामान चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.