जहरखुरानी करने वाला जहरखुरान गिरफ्तार
फिरोजाबाद, मई 13 -- थाना जीआरपी फिरोजाबाद, टूंडला और आरपीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन एवं स्टेशनों पर यात्रियों से जहरखुरानी करने वाले जहरखुरान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जहरखुरानी करके चोरी किया एक मोबाइल, नकदी सहित नशीली दवाएं एवं सीलिंग फैन बरामद किया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि रमेश चंद्र पुत्र कन्हैयालाल निवासी गांव किशनपुर मोहम्मदाबाद थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी प्रीतम पुत्र फूल सिंह निवासी बाजना थाना हाईवे, जिला मथुरा के साथ मिलकर जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देता था। यात्रियों को अपनी बातों में फंसाकर नशीला पदार्थ बिस्किट में मिलाकर खिलाकर बेहोश करने के बाद उनका सामान चोरी कर लेते थे। उसके साथी को जीआरपी दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.