बलरामपुर, अप्रैल 23 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भरवलिया गांव के ग्रामीणों को आखिरकार पक्की सड़क की सौगात मिल गई है। जहदा गांव से भरवलिया तक लगभग 1100 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर कच्चे मार्ग से परेशान ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक गांव के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। बरसात के मौसम में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। मरीजों को अस्पताल ले जाना और बच्चों का स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों की इस समस्या को समाजसेवी सलीमुल्लाह व कृष्ण कुमार गुप्ता ने गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन तक लगातार पहुंचाया। उनके प्रयासों का ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.