जस गोविंन स्कूल की हर्षिका को योगासन एक्सीलेंस अवॉर्ड
हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी को ऋषिकुल योगपीठ के तत्वाधान में आयोजित नेशनल योग सेमिनार लखनऊ में योगासन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। छह सितम्बर को लखनऊ के हजरतगंज में नेशनल योग सेमिनार का आयोजन किया गया। हर्षिका ने सुंदर योग प्रस्तुति दी। जिसके बाद योगासन एक्सीलेंस अवॉर्ड अपने नाम किया। हर्षिका को इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल ऊषा रजवार एवं डायरेक्टर नागेश चंद, कोच नीरज धपोला ने बधाई दी है। ऋषिकुल योगपीठ के फाउंडर देवनाथ शुक्ला ने भी खुशी जताई। हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी एवं माता मोनिका रिखाड़ी ने बताया कि इससे पूर्व हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल ने 15 अगस्त पर पुरस्कार स्वरूप 11 हजार का चेक भेंट किया था। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.