समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनपुर के स्व. राजपति पासवान के पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है। इससे पूर्व पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद मृतक के भाई सुमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके भाई सतीश का अजित पासवान की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था और कुछ माह पूर्व मारपीट की घटना भी हुई थी। बाद में दोनों के बीच दूरी बन गई थी, लेकिन लड़की सतीश से दोबारा बातचीत करना चाहती थी और अक्सर फोन करती रहती थी। सुमित के अनुसार, आठ फरवरी को फोन पर बातचीत को लेकर अजित पासवान एवं अन्य आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.