जस्सागांजा में रात में दिया धरना
रामनगर, जून 15 -- रामनगर। जस्सागांजा गांव में रात में खनन वाहनों की आवाजाही पर ग्रामीणों ने रात में धरना दिया। उन्होंने वाहनों की आबादी क्षेत्र में आवाजाही का विरोध किया। इस दौरान लोगों को उठाने पहुंची पुलिस से तीखी झड़प हुई। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि जस्सागांजा गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते रविवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि जस्सागांजा गांव में सैकड़ों डंपरों की आवजाही हो रही है। इससे गांव के लोग धरने पर बैठ गए। आरोप है कि पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दे डाली। इससे गांव के लोग भड़क गए। हालांकि बाद में मामला शांत हो सका। संजय नेगी ने कहा कि ग्रामीणों को पुलिस डराने का प्रयास कर रही है। इससे वह गांव वालों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लडेंगे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.