जस्ट डायल पर कॉल करने वालों से एक करोड़ की ठगी; BBA का छात्र निकला गैंग का सरगना
संवाददाता, अप्रैल 12 -- बागपत की साइबर टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बीबीए, एमबीए, बीएससी आदि के छात्र हैं जो जस्ट डायल प्लेटफार्म पर कॉल करने वालों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। गैंग ने बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव निवासी युवक के साथ भी 2.15 लाख रुपये की ठगी की थी। तभी से पुलिस ठगों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को ठगों के पास से पिस्टल, तमंचा, कार व अन्य सामान बरामद हुआ।जस्ट डायल पर कॉल करने वालों से ठगी एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव निवासी व्यापारी संदीप अग्रवाल ने साइबर थाने में गत नौ अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। व्यापारी के अनुसार उसने सोशल मीडिया पर जस्ट डायल प्लेटफार्म पर साफ्ट ड्रिंक के लिए कॉल की थी। इसके बाद उसके पास अज्ञात नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.