जस्ट डायल को हुआ बड़ा मुनाफा, मुकेश अंबानी के पास कंपनी के इतने शेयर
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Justdial share price: मुकेश अंबानी की कई ऐसी कंपनियां हैं जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से एक कंपनी जस्ट डायल भी है। सर्च इंजन कंपनी जस्ट डायल लिमिटेड ने FY27 के जून तिमाही के लिए अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 4.12% की बढ़ोतरी की जानकारी दी। इस बीच, शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमत 3.42% बढ़कर 564.60 रुपये पर पहुंच गई। इंट्रा-डे में शेयर 571.95 रुपये पर था। आइए कंपनी के नतीजे के बारे में जान लेते हैं। जस्ट डायल लिमिटेड का नेट प्रॉफिट एक साल पहले के Rs.159.65 करोड़ से बढ़कर Rs.166.22 करोड़ हो गया जबकि ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 9.94% बढ़कर Rs.297.86 करोड़ से Rs.327.47 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो Rs.87.40 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह Rs.86.44 करोड़ था। वहीं, एबिटा मार्जिन 29.02%...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.