जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने CJP को दी राहत तो सोनम वांगचुक की 'जाग गई थोड़ी उम्मीद'
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मंगलवार को उस वक्त बड़ी खुशखबरी मिली जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उसके हक में एक अहम आदेश दिया। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने CJP के एक्स हैंडल से बैन हटाने का आदेश दिया तो दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके और अन्य सदस्य गदगद हो गए। दीपके ने जहां इसे बड़ी जीत बताया तो 11 दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि इस फैसले से न्यायपालिका पर थोड़ी उम्मीद जाग गई है। पिछले 19 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन चल रहा है तो सोनम वांगचुक 11 दिनों से अनशन पर हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार शाम वांगचुक ने कहा, 'इस फैसले पर बधाई दूंगा देश को। न्यायपालिका पर थोड़ी सी हमारी उम्मीद जागी। क्योंकि बहुत कुछ बेहतर होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.