जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को भेजा जेल, कहा- कई मौके दिए
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अभिनेता राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस मामले में एक बार फिर राजपाल यादव को जेल भेज दिया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड ऐक्टर की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने कहा कि राजपाल यादव को कई मौके दिए गए लेकिन वह अपना वादा नहीं निभा सके। दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव की कई चेक बाउंस मामलों में सजा को बरकरार रखा और ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज करते हुए यह सुनिश्चि कर दिया कि ऐक्टर को अगले तीन महीने जेल में ही गुजारने होंगे। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने यह आदेश मुरली प्रॉजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दर्ज कराए गए केस में सुनाया है। जस्टिस शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.